Sovereign Gold Bond Scheme (SGB) क्या है? SGB में निवेश के क्या फायदे हैं

4.9/5 - (24 votes)

नमस्कार दोस्तो, आप का आज के नए आर्टिकल में स्वागत है। मेरा नाम है Balkrishan और आज हम बात करने वाले है गोल्ड के बारे में, जी हां दोस्तो गोल्ड ! ये हमेशा से ही हम सब की पसंद रही है। भारतीय इतिहास में Gold शुरू से ही पैसों का प्रतीक और Investment का सबसे अच्छा साधन रहा है। आज हम भी एक नए Investment Scheme के बारे में बात करने वाले है जिसे से आप भी बहुत पैसा कमा सकते है।अगर आप भी इस Scheme में निवेश करना चाहते हैं लेकिन आपको पता नहीं कि इस Scheme में इन्वेस्ट कैसे करें”। तो यह आर्टिकल आपके लिए, पूरी और सही जानकारी के लिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

दोस्तो, जैसा की हम सभी जानते है पूरी दुनिया में Gold की वैल्यू ट्रिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा है। जो कि आने वाले समय में और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। ये वैल्यू हर साल बढ़ती जा रही है इस लिए गोल्ड में Invest करना बहुत अच्छा विकल्प है जो हमे आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Gold में Invest करने के भी कई तरीके है, जिसमे से एक तरीके के बारे में आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है लेकिन उस से पहले हम बात करने वाले है की Gold में Invest क्या है? और कैसे किया जाता है।

Gold में निवेश क्या है?

जैसा की दोस्तो, हम में से कुछ लोगों को पता नहीं है कि गोल्ड में इन्वेस्ट कैसे करते हैं? क्योंकि हम लोग मुख्य तौर पर सोने को आभूषण के तौर पर देखते आए है और हमने कभी Investment के बारे में सोचा ही नी। लेकिन यह सत्य है कि Gold में पैसा इन्वेस्ट करके अच्छे Returns हासिल किए जा सकते हैं।

अगर पहले की बात करे तो सोने में निवेश करने का सिर्फ एक ही तरीका होता था, कि Gold को Jewellery के रुप में खरीद लिया जाए। लेकिन अब समय के साथ साथ सभी चीजें पूरी तरह बदल चुकी है। बदलते जमाने के साथ साथ मार्केट में Investment के कई नए तरीके आ चुके हैं।

इन तरीको के द्वारा आप Gold में पैसा निवेश कर सकते हैं। जैसे-जैसे Gold की कीमत बढेगी वैसे वैसे ही आपके लगाए पैसे भी बढेंगे। आप सही कीमत देख कर Gold को Sale कर सकते हैं। समय के साथ साथ यह Process पुरी तरह आसान हो चूका है, और यह सब कुछ घर बैठे बड़ी ही आसानी से Internet के जरिए कर सकते हैं।

आज हम ऐसे ही एक ऐसे तरीके के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है SGB Scheme, शायद आप में से कुछ लोग इस Scheme का नाम पहली बार सुन रहे होंगे। इसके बारे में Details में आगे बात करते है।

SGB क्या है?

SGB सोने में निवेश करने का सबसे नया तरीका है। अगर इसकी Full Form की बात करे तो इसकी Full Form हैं Sovereign Gold Bond Scheme. Indian Govt और RBI ने खुद SGB Scheme को लोंच किया है। यह एक Govt Scheme है जो हमेशा के लिए किसी के लिए नहीं उपलब्ध होती।

इस Scheme को भारत सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा हर साल लाई जाती है। इस Scheme में निवेशकों को सोने में निवेश करने का मौका प्रदान किया जाता है। Tax & Charges की कमी को देखते हुए यह Gold में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका है। SGB High Return Interest भी देता है। लेकिन इस Scheme में मिलने वाला Gold Physical ना होकर Digital होता है। जिसका एक Bond पेपर व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।

यह Document इस बात का प्रमाण होता है कि आपके पास SGB में कितना Gold हैं। यानी Sovereign Gold Bond में पैसे निवेश करने पर आपको सोने की जगह सिर्फ एक Document दिया जाता है।

SGB में निवेश के क्या फायदे हैं?

SGB का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कोई भी GST नहीं देनी पड़ती है। साथ ही Capital Gain Tax भी नहीं लगता है। इसके अलावा आप जो पैसे गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं, उसका प्रत्येक वर्ष आप को 2.5% Return भी मिलता रहेगा और फायदों की बात करे तो इसमें आप को Risk Free Investment मिलती है क्योंकि इसके आप को Gold को अच्छे से संभालने की जरूरत नी पड़ती उसकी जगह आप को Bond Paper दिया जाता है, जिसे आप को संभाल कर रखना पढ़ता है। आप जरूरत के समय एसजीबी से लोन भी प्राप्त कर सकते हो।

दोस्तो, Sovereign Gold Bond कि कुछ ध्यान देने योग्य बातें यह भी है कि आप 5 साल से पहले उस Gold को नहीं बेच सकते। लेकिन उस सोने Exchange में Trade कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आप को Capital Gain Tax देना होगा। SGB में कम से कम 1Unit यानी 1 ग्राम सोना खरीदना जरूरी है। Sovereign Gold Bond में SIP नहीं की जा सकती, पूरे पैसे एक साथ ही निवेश करने होते है।

तो दोस्तो ये थे कुछ फायदे और साथ में ध्यान देने वाली बाते, अब बात करते है इसमें Invest कैसे और कहां से करे?

Sovereign Gold Bond में Invest कैसे करें?

SGB को खरीदने के लिए आपके पास पैनकार्ड का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा अगर Online Process में खरीद रहे हो तो आपके पास एक Demat Account होना भी बहुत जरूरी है।

SGB Scheme में निवेश करने के अलग अलग तरीके हैं जो आगे बताए गए है:

  • ‌Commercial बैंक
  • ‌Post Office
  • ‌Stock Broking Website और App( Zerodha, Groww)
  • ‌Online RBI Official Website (https://m.rbi.org.in/Scripts/BS_SwarnaBharat.aspx)

Bank और Post Office जाकर आप फॉर्म भरकर SGB खरीद सकते हो जो की एक Offline माध्यम है और आपको मिलने वाले Document को संभालकर रखना होता है। समय होने पर आप इस Document को देकर SGB बेच सकते हो। जबकि Stock Broking Website और Official Website से आप कुछ ही समय मे Online यह खरीद सकते हो यह Paperless Process होता है खरीदने के बाद यह आपके Demat Account में आ जाते है।

SGB Maturity Period

दोस्तो, अब तक आप को समझ आ गया होगा की SGB क्या है और कैसे हम इसमें Invest कर सकते है। अब में आप को इसके Maturity Time के बारे में बताने वाला हु की SGB Maturity Period का समय क्या है ?

दोस्तो, RBI तथा सरकार द्वारा Sovereign Gold Bond का Maturity Time 8 साल का तय किया गया हैं परंतु अगर निवेशक चाहे तो इसे 5 साल बाद बेचकर मुनाफा कमा सकता है। 8 साल के बाद मिलने वाली रकम पर कोई टैक्स नही लगता जबकि उससे पहले निकाल ने पर टैक्स देना होता है।

Sovereign Gold Bond Scheme 2021-2022-सीरीज X

दोस्तो, अब हम बात करने वाले है SGB Scheme 2021-2022 के बारे में जिसे RBI तथा सरकार द्वारा पहले ही खोल दिया गया है। अगर आप लोगो ने अभी तक इसमें Invest नही किया तो ये आप के लिए एक अच्छा मौका है Invest करने का। यह Scheme 28 Feb को खुलेगी और 4 Mar ko बंद हो जाएगी। इन 5 दिनों में आपको सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका मिल रहा है।अगर हम इसके Price की बात करे तो Feb-Mar के SGB का अभी Govt ने Fixed नही किया हालाकि अगर बात करे पिछले SGB Series की तो उसका Price 4700-4800 था। जो की कभी Fixed नी होता ये मार्केट के हिसाब से Change होता रहता है।

निवेश की सीमा?

RBI की Guidelines के मुताबिक, SGB को कोई भी Individual निवेशक ज्यादा से ज्यादा 4 किलो तक खरीद सकता है। जबकि हिंदू Undivided फैमिली (HUF) भी एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 4 किलो यानी 4000 Bonds खरीद सकता है। ट्रस्ट और दूसरे Organisation के लिए यह लिमिट 20 किलो है।

Conclusion

दोस्तो, इस Article में हमने आपको बताया कि SGB क्या है ?, SGB कैसे ख़रीदे ?,SGB के फायदे क्या हैं ?, SGB Maturity पीरियड क्या है ? हमे आशा है कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर इस विषय मे आपके कोई सवाल है या कोई अन्य सुझाब हो, तो हमे Comment Box में जरूर भेजे। तो मिलते है ऐसे ही किसी Topic के लिए हमारे अगले आर्टिकल में।

Leave a Comment